Maharajganj

MAHARAJGANJ Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 
 
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : निचलौल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा निचलौल तिराहे पर हुआ, जब दोनों युवक हैदराबाद से घर लौटते समय अपने परिजनों का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मंजेश (26), पुत्र पारस, निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना निचलौल, और चंद्रमन, पुत्र लक्ष्मण, निवासी प्रतापपुर गांव पालिका नवल परासी, नेपाल, हैदराबाद से अपने घर लौट रहे थे। निचलौल तिराहे पर ठूठीबारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मंजेश ने दम तोड़ दिया, जबकि चंद्रमन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें : आईजीआरएस पर डीएम सख्त, असंतोषजनक फीडबैक पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब